छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज का निर्माणाधीन दुर्गा मंडप तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला

बलरामपुर रामानुजगंज।

बलरामपुर रामानुजगंज नगर की 75 वर्ष पुरानी नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी पीपल चौक में विधायक मद से दुर्गा मंडप का निर्माण कराया जा रहा है मंगलवार को तनाव की स्थिति तब निर्मित हो गई जब तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक हमला जेसीबी लेकर दुर्गा मंडप के किनारे निर्माण को तोड़ने फहुचे।

नवयुवक दुर्गा पूजा समिति एवं नगर वासियों के द्वारा यह कहते हुए जिसका विरोध किया जाने लगा कि पहले से यहां घूमटी लगता था वहां से करीब 2 से 3 फीट हम अंदर में निर्माण कार्य कर रहे हैं ऐसे में अनावश्यक रूप से प्रशासन की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सुबह से लेकर देर शाम तक मध्य बाजार में तनाव की स्थिति निर्मित रही। गौरतलब है कि नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के द्वारा नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दुर्गा मंडप  निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 3 दिन पहले कार्य को रोके जाने के मौखिक रूप से नायब तहसीलदार के द्वारा कहा गया था जिस पर समिति के लोगों ने कहा कि आप लिखित में दीजिए हम काम रोक देंगे परंतु लिखित में नहीं मिलने के बाद कार्य हो रहा था इस बीच मंगलवार को प्रशासनिक अमला जब जेसीबी से तोड़ने मौके पर पहुंचा तो तनाव की स्थिति हो निर्मित होकर देखते-देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए एवं तोड़े जाने का विरोध करने लगे। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के लोगों एवं नगर वासियों के द्वारा अपनी बात रखी गई परंतु मामला हल नहीं हो सका।

प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल, नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता,शैलेश गुप्ता नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल विकास गुप्ता बिक्की ने मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम से मामले को लेकर बात की। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध विरोध किया कि आप मौके पर आकर मुआयना कीजिए। पहले जितना में काबिज थे उससे कम में निर्माण हो रहा है।

लालचंद बाबू ने दान में दी थी जमीन
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय रहे स्वर्गीय लालचंद बाबू के द्वारा दुर्गा मंडप के लिए जमीन को दान में दी गई थी समिति के लोगों ने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है वह दान की भूमि है शासकीय भूमि नहीं है ऐसे में प्रशासन के द्वारा अनावश्यक रूप से क्यों हस्तक्षेप किया जा रहा है हम लोग नहीं समझ पा रहे है।

पीपल चौक दुर्गा मंडप रखता है ऐतिहासिक महत्व
पीपल चौक दुर्गा मंडप नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। पूरे नगरवासियों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। जैसे ही मध्य बाजार के लोगों को जेसीबी से प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तोड़ने जान के लिए आने की सूचना मिली काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा यहां 75 वर्षों से होते आ रहा है शासन के द्वारा राशि मिली जिससे कार्य हो रहा है वही कार्य होने से पहले नियमानुसार डीमार्केशन कराया गया था। वही जितना पर काबिज थे उससे कम जगह पर निर्माण कार्य हो रहा है। अगल-बगल के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है उसके बाद भी कार्य को क्यों रुकवाया जा रहा है समझ से परे है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति