यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर रूसी हमले से क्यों बौखलाया, अब रूस से भिड़ेगा पोलैंड? उतारा फाइटर जेट

वॉरसा
रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से चल रहा युद्ध और गहरा गया है। क्रिसमस के दिन यानी बुधवार को रूस ने यूक्रेन पर जल, थल और नभ से ताबड़तोड़ 78 मिसाइल और 106 ‘शाहेद’ और अन्य प्रकार के ड्रोन दागकर हमले किए। अधिकांश हमले यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर किए गए। इसकी वजह से यूक्रेनी लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पड़ोसी देश और नाटो सदस्य देश पोलैंड रूस के इस हमले से बौखला गया और फटाफट क्रिसमस की सुबह ही रूस सीमा पर फाइटर जेट विमान तैनात कर दिए।

पोलिश सशस्त्र बलों की संचालन कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये जानकारी दी है रूस के मिसाइल हमलों को देखते हुए लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि यूक्रेन से सटी सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम की भी तैनाती कर दी गई है। पोलिश कमांड ने कहा है कि पोलैंड सीमा पर इस तरह की तैयारी आसन्न खतरों से निपटने के तहत एक मानक प्रक्रिया है। पोलैंड के डिफेंस कमान ने कहा है कि नाटो क्षेत्र में रूस का मुकाबला करने के लिए यह त्तकाल उठाया गया कदम है।

बता दें कि पोलैंड नाटो का सदस्य देश है। रूस से उसके भी रिश्ते अच्छे नहीं हैं। यह तीसरी बार है, जब पोलैंड ने सीमा पर फाइटर जेट विमानों की तैनाती है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी पोलैंड ने यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों का जवाब लड़ाकू विमानों को भेजकर दिया था। इसके अलावा इसी साल अगस्त में भी पोलैंड ने बाल्टिक सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में टोही मिशन पर आए एक रूसी विमान IL-20 को खदेड़ने के लिए दो F-16 फाइटर जेट विमानों को भेजा था। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है?’’ यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने फेसबुक पर दिए एक बयान में कहा कि रूस ने फिर से ‘‘ऊर्जा अवसंरचना पर बड़े पैमाने पर हमला किया है।’’ हालुशेंको ने कहा, ‘‘(बिजली) वितरण प्रणाली संचालक ने बिजली प्रणाली को हुई क्षति के प्रभाव को सीमित करने के लिए खपत न्यूनतम करने के उपाय किए हैं। जैसे ही सुरक्षा स्थिति अनुकूल होगी विद्युतकर्मी नुकसान का आकलन करेंगे।’’

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस द्वारा देश के पूर्व में खारकीव, निप्रो और पोल्टावा क्षेत्रों पर कई मिसाइल दागी गईं। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी डीटीईके ने कहा कि रूस ने बुधवार सुबह उसके एक ताप विद्युत संयंत्र पर हमला किया। इसने बताया कि इस वर्ष यूक्रेन की विद्युत ग्रिड पर रूस का यह 13वां हमला है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति