प्रदेश के 250 विद्यार्थियों ने अहमदाबाद के औद्योगिक संस्थानों का किया भ्रमण

भोपाल
प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने गुजरात राज्य के अहमदाबाद स्थित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण किया है। विद्यार्थियों का यह एक्सपोजर विजिट उनके कौशल उन्नयन के लिये किया गया था।

विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट स्कूल शिक्षा विभाग की स्टार्स परियोजना में आयोजित किया गया। एक्सपोजर विजिट में 150 विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने नवम्बर माह में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में सहभागिता की थी। भ्रमण दल में ऐसे विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की सत्र 2023-24 की व्यावसायिक शिक्षा संकाय की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। भ्रमण दल में व्यावसायिक संकाय से जुड़े शिक्षकों को भी शामिल किया गया था।

प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की अनुशंसा की गई है। विभाग द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए शासकीय विद्यालयों में समयानुकूल व्यावसायिक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष प्रदेश में करीब 3 लाख विद्यार्थियों ने 14 ट्रेड्स में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति