नए साल में नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत तीन अधिकारी बनेंगे ADG, 70 IPS को मिलेगा प्रमोशन

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस के 70 से अधिक IPS अधिकारियों के प्रमोशन करने पर शासन ने अपनी मोहर लगा दी है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा 2000 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को भी ADG के पद पर प्रमोशन मिला हैं. 31 दिसंबर को रिटायर्ड होने पर एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा के प्रमोशन करने की मंजूरी प्रदान की गई.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के 70 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन करने की सहमति विभागीय पदोन्नति समिति में बनी. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की बैठक में डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने पर एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को पदोन्नति करने की मंजूरी प्रदान की गई. इसी के साथ 2000 बैच के 3 IPS अधिकारियों को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला है.
3 IPS अधिकारियों का ADG पद पर हुआ प्रमोशन

आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार द्वितीय, आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी शामिल और नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का नाम शामिल हैं. इन सभी को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला है. इसी के साथ 2007 बैच के 10 IPS अधिकारियों को DIG से IG के पद पर प्रमोट करने पर बैठक में सहमति बनी हैं, जिसमें गीता सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, योगेश, जोगिंदर कुमार, विनोद कुमार सिंह, रवि शंकर छवि, राकेश प्रताप सिंह, अमित पाठक, भारती सिंह और बाबूराम का नाम शामिल हैं.

SSP से DIG के पद पर किया प्रमोट

कई IPS अधिकारियों को SSP से DIG के पद पर प्रमोट किया गया है, जिसमें 2010 और 11 बैच के शैलेश पांडे, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अजय पाल शर्मा, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, अरविंद कुमार मौर्य, स्वप्निल ममगैन, डी प्रदीप कुमार, राजेश कुमार सक्सेना, राजेश यश, कमला प्रसाद यादव, आलोक प्रियदर्शी, शालिनी, हेमंत कुटियाल, सुभाष सकेत, अजय कुमार, विकास वैध, अभिषेक सिंह, सुनीता सिंह, सुधा सिंह और दिनेश सिंह समेत कई अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.

इसके अलावा 2012 बैच के 15 आईपीएस अधिकारियों को SP से SSP के पद पर और 20 अफसर को SP से SSP रैंक प्रमोशन पर सहमति बनी हैं.

अलग-अलग बैच के अधिकारियों को मिलेंगे अलग-अलग प्रमोशन 

इसके साथ ही 2010 और 2011 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी पद पर भी प्रमोट होंगे. डीआईजी बनने वालों में शैलेश पांडे, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, अजय पाल शर्मा, राजेश एस, आलोक प्रियदर्शी, सुधा सिंह, हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगाईं, डॉ. प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, अरविंद कुमार मौर्य शामिल हैं. इसके अलावा 2012 बैच के 15 आईपीएस अफसर एसपी से एसएसपी बनाए जाएंगे. वहीं 20 आईपीएस अफसर को ASP से SP पद पर भी प्रमोट किया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति