’टॉवर गिरने की दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मौत, 5 घायल’

’टॉवर गिरने की दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मौत, 5 घायल’

दुर्घटना पीड़ित श्रमिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीईओ जिला पंचायत तथा एडिशनल एसपी ने की घायलों से मुलाकात

सीधी

 जिले की तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम आमडाड 43 ग्राम पंचायत पटेहरा में रीवा सीधी रेलवे लाइन से प्रभावित 400 केवी जेपी निगरी सतना ट्रांसमिशन लाइन के टॉवर डायवर्जन का कार्य पावर ट्रेक इंफ्रा पश्चिम बंगाल कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। ट्रांसमिशन लाइन के दो टॉवर शिफ्ट करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा 5 मजदूर घायल हुए हैं। सभी श्रमिक पश्चिम बंगाल के हैं। गंभीर स्थिति के कारण 2 श्रमिकों को रीवा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है जबकि 3 का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात की।

      कलेक्टर श्री सोमवंशी ने घायलों को समुचित चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों तथा घायलों के मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के प्रकरण प्रेषित किए जा रहे हैं। आवश्यकतानुसार रेडक्रॉस से आवश्यक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जावेगी। मौके पर उपस्थित जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर सतना के अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रमिकों का इंश्योरेन्स है तथा उन्हें त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी तत्कालिक रूप से 3- 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति