विधायक अरविंद पटेरिया ने वितरित किया गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार…

राजनगर

राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया मोदी जी के कार्यक्रम पश्चात अगले ही दिन बगैर थके   सुबह से ही छेत्र के भ्रमण पर निकले जिसके तहत सर्वप्रथम वह  राजनगर विधानसभा के ग्राम उदयपुर में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो के तत्वाधान में मातृत्व संवर्धन अभियान अंतर्गत लगभग 350 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार की थैली वितरित किए  ।

इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क गर्भस्थ पोषण आहार के अलावा गर्भवती माताओ का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर आकांक्षा द्विवेदी, डॉक्टर प्रत्या प्रजापति एवं डॉ चित्रा के द्वारा किया गया, शिविर में डॉक्टर रितिका ठाकुर द्वारा मातृत्व संवर्धन अभियान का संचालन किया गया शिविर में आई गर्भवती महिलाओं को विधायक अरविंद पटेरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग का ख्याल रखती है खास तौर से लाडली बहनों के लिए तो हमारी सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना के अंतर्गत हर माह   ₹1250 प्रदान किया जा रहे हैं साथ ही समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम भी संचालित होते रहते हैं , इस दौरान उन्होंने लाडली बहनों के साथ वार्तालाप भी किया और उनकी समस्याओं को भी सुना ।

संस्था की ओर से हरिगोविंद पांडे एवं अलखराम दुबे ने विधायक अरविंद पटेरिया के प्रति आभार व्यक्त किया एवं विधायक जी ने संस्था के द्वारा किए जा रहे मानवीय सेवा कार्यों की मंच के माध्यम से भरपूर प्रशंसा करते हुए संस्था को अपनी तरफ से भी सहयोग प्रदान किया और आगे भी सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया, इस अवसर पर संजय मिश्रा, विपिन दुबे एवं महेश शुक्ला तथा आसपास के क्षेत्र से आए हुए बड़ी संख्या में गणमान्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति