भाजपा संगठन की आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, रायपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

रायपुर

भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल बीजेपी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है. यह बात भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कही.

छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द होने के बाद आज भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा की.

मंडल अध्यक्ष के चुनाव में वाद-विवाद की स्थिति को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि कई पार्टियों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते नजर आते हैं, लेकिन भाजपा सभी को अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने का मौका देती है. भाजपा अपने संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा करती है. इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बनने के लिए तत्पर है.

वहीं साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि जल्द इंतजार खत्म होगा. हमारे यहां लोग हैं और सभी की अपेक्षाएं हैं. यह भाजपा की स्वस्थ परंपरा है कि लोगों को लगता है उन्हें मौका मिलना चाहिए. बहुत जल्द आप लोगों का इंतजार खत्म होगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति