दुर्ग में DSP ने डॉक्टर की पत्नी से पहले की मारपीट, फिर किया दुष्कर्म

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. डीएसपी से महिला की रिश्तेदारी भी है. इसी के चलते घर में उसका आना-जाना रहता था. घर में अकेली पाकर पुलिस अधिकारी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर रेप किया. इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में FIR दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार, DSP तोमेश वर्मा छत्तीसगढ़ के नक्सल सुकमा‎ जिले के जगरगुंडा में ‎एसडीओपी हैं. महिला ने जानकारी दी कि जुलाई 2020 में आरोपी डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ उसके घर आया था और रुका था. उस समय वह प्लॉट खरीदने के चलते घर आया था. उसी समय महिला पर डीएसपी साहब तोमेश की नीयत बिगड़ी थी. इसका आभास महिला को पहले ही हो गया था.

पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर 31 अगस्त 2024 को आया था. वह शाम 7:30 बजे उसके घर पहुंचा था. उस समय महिला घर में अकेली थी. महिला का पति कुछ काम से पाटन गया हुआ था और बेटा पढ़ाई करने कोचिंग गया था. महिला ने तोमेश से घर में कोई नहीं होने की बात कही और उसे घर में आने से रोका, लेकिन वह घर में घुस गया. इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, उसके साथ जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया, इसके बाद वह वहां से चला गया.

पति के पाटन से घर लौटने पर महिला ने आप बीती सुनाई. पति-पत्नी ने इस घटना को बदनामी के डर से दबा लिया, लेकिन महिला के साथ हुए कृत्‍य से वह सदमे में चली गई और तनाव में रहने लगी. तनाव में देखकर पति ने पत्‍नी से थाने में एफआईआर कराने के लिए कहा. दोनों ने मोहन नगर थाने में शिकायत की. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

मामले में पुलिस ने मीडिया से कैमरे में बात करने को तैयार नहीं है, क्योंकि घटना का आरोपी खुद पुलिस विभाग का अधिकारी है. दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीड़िता की शिकायत मिली है, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है. महिला के आरोपों की जांच की जा रही है. आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी जल्द होगी.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति