घरेलू कलह के चलते एक युवती सुसाइड के लिए गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

गजरौला
 घरेलू कलह के चलते एक युवती अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए ब्रजघाट में पहुंच गई। यहां पर उसने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। युवती को गंगा में कूदता हुआ देखकर गोताखोर भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद युवती को बचा लिया गया। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामला शुक्रवार की सुबह का है। एक युवती घर पर विवाद होने के बाद ब्रजघाट में पहुंची। यहां पुल पर लगे लोहे की जाल के ऊपर चढ़कर बैठ गई। इस दौरान एक व्यक्ति चिल्लाते हुए युवती को बचाने के लिए उसके पास पहुंचा तो युवती एकदम गंगा में कूद गई। इस बीच यहां घाट पर मौजूद गोताखोर चंद्रभान, विशाल, रोशन, राजू, विनोद, कुंवरपाल, मुकेश, दीपचंद आदि ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सकुशल बचा लिया।

मौके पर पहुंची पुल‍िस

मामले की जानकारी मिलने पर गढ़ क्षेत्र की ब्रजघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के भाई को भी मौके पर बुला लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को स्वजन अपने साथ ले गए। गोताखोर दीपचंद ने बताया कि पारिवारिक विवाद होने के बाद युवती ने जीवन लीला समाप्त करने की मंशा से यह कदम उठाया था।

उसे नाव में बैठाकर किनारे पर ले गए। पता लगने पर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवती को अपने साथ ले गए। वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया।

पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी युवती
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी। 16 जनवरी 2025 को युवती की शादी है। लेकिन किसी बात से परेशान थी। परेशान  युवती घर से निकली और खुदकुशी की कोशिश की, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुल से कूदने वाली युवती को गोताखोरों ने बचा लिया है। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति