बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट में भारतीय टीम की हालत काफी खराब, फॉलोऑन का खतरा

​मेलबर्न

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला 26 द‍िसंबर को शुरू हुआ. मैच का दूसरा द‍िन (27 द‍िसंबर) ऑस्ट्रेल‍िया के बल्लेबाजों के बाद उनके गेंदबाजों के नाम रहा. कंगारू गेंदबाजों ने आख‍िरी सेशन में भारत के 3 विकेट महज 6 रन के अंदर झटक ल‍िए. ऐसे में अब ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम इस मैच में ड्राइव‍िंंग सीट पर सवार है. भारतीय टीम ने स्टम्प तक 164/5 (46 ओवर) का स्कोर बना ल‍िया है.

भारत को फॉलोऑन से बचने के ल‍िए 275 रनों का स्कोर पार करना होगा. जब द‍िन का खेल खत्म हुआ तो ऋषभ पंत (6 नॉट आउट), रवींद्र जडेजा (4 नॉट आउट) टिके हुए थे. इस मैच की पहली पारी में  ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 474 रनों पर स‍िमट गई. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए.

 यशस्वी के आउट होते ही लगे व‍िकेट की झड़ी…

भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए.

इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन  चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति