जगदलपुर में 20 माह और 806 हादसे, 389 लोगों की गई जान

जगदलपुर

जगदलपुर में रफ्तार में वाहनों को दौड़ाना, शराब का नशा, लापरवाही के चलते 20 माह में अब तक 389 लोगों की जान चली गई है। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। शासन-प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही हाईवे पर शराब पीकर वाहन ना चलाने की बात कही जाती है, जबकि चारपहिया वाहनों में तेज रफ्तार से गाना बजाने के साथ ही कई बार बिना इंडिकेटर दिखाए भी वाहनों को मोड़ दिया जाता है, जिसके कारण घटनाएं बढ़ रही हैं।

बात करे अगर वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अक्तूबर तक की इन 10 माह में 400 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 205 लोगों ने अपनी जान गवाईं है, वहीं 270 लोग घायल भी हुए। वहीं बात करे अगर वर्ष 2024 की तो इन 10 माह में 406 दुर्घटना हुई है, जिसमें 184 की मौत व 319 घायल हुए हैं।

अब तक की बड़ी घटना
चांदामेटा से कोलेग साप्ताहिक बाजार जाने के दौरान एक वाहन पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 45 लोग घायल हो गए थे। और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

दो युवको ने तोड़ा दम
गुरुवार की सुबह एक कार चालक ने मिचनार से लौट रहे एक स्कूटी सवार को ठोकर मार दी, इस घटना में दोनों युवक की मौत हो गई थी।

रफ्तार बन रही बड़ी वजह
देखा जाए तो हाइवे में ज्यादातर लोग अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगाते हैं। जिनके कारण ये हादसे होते हैं। बात करे अगर तो कुछ वर्ष पहले एक तेज रफ्तार यात्री बस ने अपनी साइड की जगह गलत साइड ले जाकर कार में टक्कर मारी थी। जिसमें दो दोस्तों की आसना के आगे मौत हो गई थी।

करपावंड में हादसा
बीते माह की रात को ओड़िसा में रहने वाले मजदूरों को लेकर ओड़िसा की पिकअप वाहन में मजदूरों को लेकर करपावंड काम कराने के लिए लाया गया था। जहां हुए सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक घायल हुए।

जब खराब ट्रक से टकराई यात्री बस
बीजापुर से निकली यात्री बस केशकाल के पास खराब खड़ी बस से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हुए। घटना के बाद केशकाल पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

दो ट्रकों में हुई भिड़ंत
कोंडागांव के सिंघनपुर में दो ट्रकों में सोमवार को भिड़ंत हुई। यह घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक फंस गए थे। जिन्हें घंटो की मशक्कत के बाद निकाला गया। इस हादसे में जहां एक चालक की मौत हो गई, वहीं, दूसरा घायल हो गया था।

उजड़ा पूरा परिवार
शहर के आमागुड़ा चौक की बात करें तो बस्तर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 8 वर्ष के त्रिनाथ ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के 2 दिन के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

तीन लोगों की हुई मौत
बीते माह के गुरुवार किरंदुल से मरीज लेकर आ रही एक एम्बुलेंस के चालक ने सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति