दुष्कर्म पीड़िता ने केस को जल्द खत्म करने के लिए पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मांगे 1 करोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा

सरगुजा जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था. लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद केडिया से उसकी जान-पहचान हुई और फिर व्यापारी उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने ले गया. इस दौरान व्यापारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ता की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच मामले ने नया मोड़ लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी व्यापारी के जीजा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रेप केस में दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने उन्हें संपर्क करके केस को खत्म करने 1 करोड़ रुपए की मांग की है और सौदा 61 लाख में तय किया गया है. संतोष विश्वकर्मा ने इसमें से 21 लाख रुपए की टोकन मनी की मांग रखी है. पीड़िता के दोस्त ने यह आश्वासन दिया है कि पैसे मिलते ही दुष्कर्म मामले में पीड़िता आरोपी विनोद केडिया के पक्ष में गवाह देगी, जिससे आरोपी विनोद केडिया पर चल रहा रेप केस खत्म हो जाएगा.

दुष्कर्म आरोपी विनोद केडिया के जीजा ने पुलिस को बताया कि पहली किश्त में 5 लाख रुपए अंबिकापुर कोर्ट के पीछे दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त को दे दिया गया. इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता भी वहां मौजूद थी. वहीं दूसरी किस्त के लिये उन्हे 25 दिसंबर को अनन्या होटल के पास बुलाया है. इस पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा है. सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मामले में 10 लाख रुपए सहित एक कार और 1 स्कूटी के अलावा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

युवती के अलावा पुलिस ने मौके से सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, मनेन्द्रगढ़ के वार्ड 04 निवासी कमलेश देवांगन, मनेन्द्रगढ़ के महोरपारा निवासी घनश्याम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति