कन्नौज में नदी पर बने पुल के स्लैब के खिसकने के कारण हो रहा कंपन, भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

कन्नौज
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गंगा पर बने पुल के एक पिलर के धंसने की खबर आई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग कराकर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी।

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि कन्नौज में नदी पर बने पुल के स्लैब के खिसकने के कारण कंपन हो रहा था। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग की टीम को भेजा। टीम के सदस्‍यों ने कहा कि जब तक एनएचआई की टीम निरीक्षण नहीं कर ले, तब तक के लिए भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाए, लेकिन हल्के वाहनों को चलने की इजाजत है। बड़े वाहन, ट्रक और डंपर जैसे वाहन नहीं जा सकते हैं।

हरदोई और कन्नौज जिले को जोड़ने वाली पुल के दरकने की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कमलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर पुल क्रैक होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को भेजकर पुल पर बैरिकेडिंग करवाई गई और भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई। पुल के दोनों ओर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो भारी वाहनों को गंगा पुल की ओर जाने से रोक रहे हैं।

बताया गया कि पुल के एक पिलर के धंसने की जानकारी मिलते ही मेहंदीपुर और गंगागंज गांव के रहने वाले ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि पुल की जांच करने के लिए टीम बुलाई जा रही। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में करीब 35 वर्ष पूर्व भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1 सितंबर 1989 को महादेवी घाट पर गंगा पुल का उद्घाटन किया था। पुल निर्माण होने से हरदोई और कन्नौज जिलों के बीच की दूरी कम हो गई। इसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।

इस पर भारी वाहन मौरंग गिट्टी लाद कर काफी संख्या में निकलते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात पुल के नीचे लगे रोलर की बेयरिंग टूट जाने से पुल करीब दो इंच धंस गया है। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ चुका है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति