शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, भारत में फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी सीजी पुलिस, 3 दिन की रिमांड पर मुख्य आरोपी

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग ऐप से लगभग 5 करोड़ की ठगी मामले में एमपी के रीवा से गिरफ्तार अरुण द्विवेदी ट्रेड एक्सपो को भारत में लाने वाला मुख्य सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई व बांग्लादेश से है. पुलिस ने ठगी के चौथे आरोपी अरुण को न्यायालय से तीन दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर भारत में फैले ठग नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है. छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के अलावा धमतरी, महासमुंद में भी ठगी की गई है. आरोपी अरुण द्विवेदी के खिलाफ झारखंड में भी पुलिस ने 5 करोड़ की ठगी का मामल दर्ज किया है. 19 दिसम्बर को ठगे गए निवेशकों की शिकायत के बाद राजिम पुलिस ने जिन पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 420,409 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है उसमें पांचवां आरोपी राजाराम तारक (नीले घेरे में) अब भी फरार है.

पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बाद अब छत्तीसगढ़ के अलावा भारत में फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ करने मुख्य आरोपी अरुण द्विवेदी को तीन दिन दिन के लिए रिमांड पर लिया है. पुलिस रकम की वापसी के रास्ते निकालने की दिशा में भी पहल कर रही है.

शिक्षक, पुलिस वाले भी हुए हैं ठगी के शिकार
बता दें कि 19 दिसंबर को संतोष देवांगन ने पांच लोगों को खिलाफ नामजद राजिम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. 93 लोगों से रकम 5 गुना करने का झांसा देकर गिरोह ने बड़ी ठगी को अंजाम दिया था. लालच में आकर कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी गंवा दी. प्रॉपर्टी गिरवी रखकर मोटी ब्याज दर पर पैसे उठाए थे. निवेश करने वाले में शिक्षक के अलावा पुलिस परिवार के लोग भी शामिल हैं. इस मामले में एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि आरोपी भारत में ट्रेड एक्सपो लाने वाला प्रमुख आदमी है. न्यायलय से तीन दिन की रिमांड मांगी गई है, ताकि और आगे जानकारी जुटाई जा सके.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति