फ्लावर नहीं फायर है… MCG में नीतीश रेड्डी बने ‘पुष्पा’, याद आए अल्लू अर्जुन

मेलबर्न
 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बीजीटी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 21 साल के युवा भारतीय ऑलराउंंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ही अपना डेब्यू कर लिया था। उसके बाद से नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी सीरीज में सबको काफी प्रभावित किया। नीतीश ने मेलबर्न टेस्ट से पहले तीन 40 प्लस स्कोर बनाए थे। लेकिन वह अपना पहला अर्धशतक नहीं जड़ पा रहे थे। हालांकि उन्होंने अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक ठोका।

नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में 81 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं बल्कि वह अभी भी नाबाद हैं और खबर लिखने तक 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रेड्डी ने अब तक अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। वहीं फिफ्टी पूरी करने के बाद नीतीश ने भारत के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

फिफ्टी जड़ने के बाद पुष्पा बने नीतीश रेड्डी

दरअसल, अल्लू अर्जुन की लोकप्रिय फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल थीयटर पर लगा हुआ है। इस वक्त हर जगह अल्लू अर्जुन की इस मूवी के चर्चे हैं। इस फिल्म में अल्लू बतौर 'पुष्पा' एक डायलोग बोलते हैं 'झुकेगा नहीं साला'। इसके साथ ही वह अपने हाथ से भी एक जेस्चर करते हैं। ठीक उसी अंदाज से नीतीश रेड्डी ने भी सेलिब्रेट किया।

भारत फॉलोऑन से बचा

भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर पिच पर टिके हुए हैं। दोनों ने मिलकर फॉलोऑन से भारत को बचाया। खबर लिखने तक दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हो गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए थे। वहीं इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है।

वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक

 146 गेंदों पर वॉशिंगटन सुंदर ने एक चौके की मदद से शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। एमसीजी में ये इस युवा बल्लेबाज द्वारा शानदार लड़ाई है। भारत को इसी तरह की पारी की जरूरत थी।

 पिछले 10 ओवर में आए 13 रन
 पिछले 10 ओवर में भारत सिर्फ 13 रन ही जोड़ पाया है। बारिश ने पिच और बल्लेबाज दोनों पर असर डाला है।

 तीसरे सेशन में भारत की धीमी शुरुआत

 नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर तीसरे सेशन में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब लगता है इन दोनों की नजरें इस सेशन को काटने पर है। अच्छी खबर यह है कि मेलबर्न में धूप खिल चुकी है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति