मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जिनकी मानसिकता नकारात्मक हो उन्हें काम नहीं दिखता

प्रयागराज

प्रयागराज में जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की तैयारियों को लेकर वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. उनका आरोप है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए अभी तक सारी तैयारियां हो जानी चाहिए थीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार इसमें काफी पीछे है. अखिलेश यादव की इस आलोचना पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्यतार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को पलटवार किया.

उन्होंने कहा कि जिनकी मानसिकता नकारात्मक हो उन्हें काम नहीं दिखता. नकवी ने कहा, 'दुनिया का बड़ा आयोजन है महाकुंभ. वहां मजबूत व्यवस्था होती है. अफसोस है कि कुछ लोग नकारात्मक हैं और भय फैलाते हैं. सपा के मुखिया  भी भय फैलाते हैं. वह महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी.' मुख्तार अब्बास नकवी ने ये बातें प्रयागराज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले का काम बड़ी तेजी से हो रहा है और समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. नकवी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. बीजेपी नेता ने कहा, 'महाकुंभ मेले पर पूरे विश्व की नजर है. योगी सरकार इसे दिव्य और भव्य बनाने में जुटी है. सुरक्षा के सारे प्रबंध किए गए हैं. इस बार पूरा विश्व महाकुंभ की दिव्य और भव्य छवि को देखेगा.' संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पूछे गए सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने सहमति जताते हुए कहा कि हर धार्मिक स्थल के नीचे मंदिर नहीं खोजना चाहिए, इससे आपसी सौहार्द और सद्भावना बिगड़ेगी.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कुछ विदेशी आक्रांताओं ने देश में जो किया उस कलंक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. राम मंदिर का जिस तरह से समाधान निकला, उसी प्रकार ऐसे विवादित मामलों का संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान होगा. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कहना ठीक है कि ऐसे मामलों का संवाद से समाधान होना चाहिए.' उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. नकवी ने कहा कि मनमोहन सिंह आर्थिक संकट के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था की प्राणवायु बने थे. उनके निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता खो दिया. इसकी भरपाई असंभव है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति