‘बिग बॉस 18’ में सलमान ने ईशा सिंह को कथित बॉयफ्रेंड का नाम लेकर चिढ़ाया

मुंबई

फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है लेकिन ड्रामे हैं कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। इस हफ्ते घर के अंदर काफी ड्रामा हुआ जहां दर्शकों ने लड़ाई-झगड़े देखे जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे पर कड़े आरोप लगाए। हालांकि, 'वीकेंड का वार' एपिसोड के नए प्रोमो में, सलमान खान ने अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और कशिश कपूर को खूब डांटा लेकिन ईशा की लव लाइफ को लेकर भी सवाल किया जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

प्रोमो में, सलमान खान ने ईशा सिंह को कथित बॉयफ्रेंड शालीन भनोट का नाम लेकर मजाक में चिढ़ाया। सलमान ने पूछा, 'आपने शिल्पा से कहा था कि आपका बाहर कोई बॉयफ्रेंड है?' ईशा ने जवाब दिया, 'नहीं सर कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।' सलमान ने आगे कहा, 'बॉयफ्रेंड नहीं होगा, बहुत करीबी दोस्त होगा, शायद मैं उनको जानता होऊंगा, नेचर के बहुत शांत होंगे, शालीन होंगे। आखिरी फ़ोन कॉल किससे था जब आप इस घर में आईं थीं?' ईशा इतना सुनकर ही शरमाने लगीं।

शालीन को डेट कर रहीं ईशा सिंह?
जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग तुरंत अंदाजा लगाने लगे कि ईशा शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। एक यूजर ने कहा- मुझे नहीं पता कि शालीन को इस बात से कोई परेशानी है कि नहीं कि ईशा हर समय अविनाश के साथ गले मिलती रहती है? वह उसे थपथपाकर सुलाता है और वह उसके साथ एक बच्चे की तरह रहती है। वे सिर्फ दोस्त से कहीं अधिक हैं और वे अब शालीन का नाम लेकर उसे छेड़ रहे हैं? बहुत गड़बड़ है।

लोगों ने उड़ाया ईशा का मजाक
एक यूजर ने कहा- ईशा सिंह बहुत क्यूट एक्ट कर रही थीं, सब खत्म कर दिया सलमान सर ने। एक ट्वीट में लिखा था- ईशा के साथ बहुत अच्छा हुआ। एक यूजर ने कमेंट किया- सलमान खान का ईशा को शालीन नाम से चिढ़ाना मजाकिया था लेकिन कशिश कैसे मुंह बना रही। एक नेटिज़न ने कहा- शालीन ने आकर ईशा को ट्रोल मटेरियल बना दिया। भाई के सामने बहस करने जाओगे तो यही होगा।

सारा हुईं घर से बेघर
इसी के साथ बताते चलें कि इस हफ्ते के लिए जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए वे थे अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और ईशा सिंह। इनमें से सारा अरफीन खान को एलिमिनेट कर दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति