गूगल मैप की वजह से कई दर्दनाक हादसे, अब हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया

हाथरस
उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में गूगल मैप की वजह से कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। गूगल मैप लोगों गलत रास्ता दिखा कर भटका देता है। जिसके चसते बीते दिनों कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाया और कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया। जिस वजह से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और कार चालक बुरी तरह चोटिल हो गए।

मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार
हादसा निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ है। जहां एक परिवार एक परिवार कार में सवार होकर बदायूं से मथुरा जा रहा था। इसी दौरान गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाइवे पर बंद पड़े रास्ते को दिखाया। जिस वजह से राहगीरों ने कार को उस ओर मोड़ लिया। कार वहां मौजूद मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। कार का एयरबैग खुलने की वजह से परिवार की जान बच गई।

जानें कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार रात एक कार मैप के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। बरेली के विमलेश श्रीवास्तव और कुशल कुमार कार से मथुरा जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। कार सवार लोगों को सर्विस रोड से हाथरस की तरफ जाना था, लेकिन मैप ने उन्हें हाईवे पर चढ़ा दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रोड ब्लाक के रिफ्लेक्टिंग बोर्ड न होने के कारण उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई।  इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार लोगों को सकुशल बाहर निकल लिया। पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है।

निर्माणाधीन हाईवे हैं राहगीरों के लिए मुसीबत
बता दें कि निर्माणाधीन हाईवे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एनएचएआई की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। उसपर गूगल मैप अलग राहगीरों को रास्ता भटका कर उनपर कहर बरपा रहा है। गूगल मैप राहगीरों को गुमराह कर देता है। जिसके चलते वाहन अधबने हाईवे पर दौड़ते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति