उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक शर्मसार घटना, चाचा ने 5 वर्षीय भतीजी को बनाया हैवानियत का शिकार, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चाचा ने अपनी पांच साल की मासूम भतीजी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर मासूम का इलाज चल रहा है।

जानिए पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरदत नगर गिरण्ट क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी पांच साल की मासूम गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार पढ़ने गई थी। जहां पहुंचा आरोपी चाचा 21 वर्षीय गोकुल ने उसे घर ले जाने के बहने अपने साथ विद्यालय के पीछे स्थित गोमती प्रसाद की बाग में ले गया। बाग ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
मासूम बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाकर आरोपी घर और गांव छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने टीम को लगाया है।

संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके घर के केयरटेकर कामिल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में इस धमकी की बात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक, जो दूसरे संप्रदाय का है, पहले 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने की कोशिश कर चुका था, और अब वह सांसद के घर पहुंचकर उन्हें धमकी दे गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति