इंदौर-भोपाल रोड पर बड़ा हादसे के दौरान तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

सीहोर
इंदौर-भोपाल रोड पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी जब कोठरी के चचेरे भाई बाइक से जा रहे थे, तो ट्राले की चपेट में आने से दोनो की मौके पर मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची अमलाहा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ट्राले को डोडी चौकी पर खड़ा कराया है।

दोनों की मौके पर ही हो गई मौत
जानकारी के अनुसार अमलाहा चौकी के तहत आने वाले ग्राम कोठरी में सुबह 11.30 बजे भोपाल से इंदौर की तरफ जा रही ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार चचेरे भाई अजय वर्मा पिता घासीराम 22 वर्ष व विनय वर्मा पिता ज्ञानचंद 24 वर्ष निवासी कोठरी को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों के ऊपर से निकले ट्राले के कारण सड़क पर चारों तरफ खून फैल गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या पर लोगों की भीड़ लग गई, वहीं सूचना मिलने पर अमलाहा चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोठरी में डिवाइडर के पास हुआ हादसा
मालूम हो कि आए दिन इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित कोठरी के ब्रिज पर तकनीकि गड़बड़ी के कारण हादसे होते रहते हैं। यह हादसा ब्रिज के पास हुआ। जब दोनों युवक डिवाइडर के पास से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्राले ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों के ऊपर से निकले ट्राले के कारण सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से हटाया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति