डी गुकेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है, पीएम ने डी गुकेश की स्वर्णिम उपलब्धियों की सराहना की

नई दिल्ली
भारत के डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया था. वो चेस के नए और सबसे युवा वर्ल्ड चैम्पियन बन गए थे. डी गुकेश ने फाइनल में चीन के चेस मास्टर डिंग लिरेन (Ding Liren) को पराजित किया था. खिताबी मुकाबले में डी गुकेश ने 14वीं बाजी में डिंग लिरेन को करारी शिकस्त दी और खिताब पर कब्जा जमाया था.

पीएम मोदी ने गुकेश की जमकर तारीफ की
अब 18 वर्षीय डी गुकेश ने 28 दिसंबर (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. गुकेश के माता-पिता भी इस दौरान साथ में आए हुए थे. पीएम मोदी ने डी गुकेश की स्वर्णिम उपलब्धियों की सराहना की. गुकेश ने इस दौरान पीएम को चेस बोर्ड भी गिफ्ट किया, जिसपर वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप का फाइनल खेला गया था और गुकेश ने जीत हासिल की थी.

पीएम मोदी ने लिखा, 'शतरंज चैम्पियन और भारत के गौरव गुकेश के साथ शानदार बातचीत हुई. मैं पिछले कुछ सालों से उनसे बातचीत कर रहा हू. उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण. उनका आत्मविश्वास वाकई प्रेरणादायक है. मुझे कुछ साल पहले का उनका एक वीडियो याद है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैम्पियन बनेंगे. एक भविष्यवाणी जो अब उनके अपने प्रयासों की बदौलत सच साबित हुई है.'

पीएम मोदी कहते हैं, 'आत्मविश्वास के साथ-साथ गुकेश में शांति और विनम्रता भी है. जीत के बाद वह शांत थे, अपनी इस उपलब्धि में डूबे हुए थे और पूरी तरह से समझ रहे थे कि इस कठिन जीत को कैसे प्रोसेस किया जाए. आज हमारी बातचीत योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता के इर्द-गिर्द घूमती रही.'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'हर एथलीट की सफलता में उनके माता-पिता की अहम भूमिका होती है. मैंने गुकेश के माता-पिता की सराहना की कि उन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में उनका साथ दिया. उनका समर्पण उन युवाओं के माता-पिता को प्रेरित करेगा, जो खेल को करियर के रूप में अपनाने का सपना देखते हैं.'

पीएम मोदी ने आखिर में कहा, 'मुझे गुकेश से उस मुकाबले का चेस बोर्ड पाकर भी बहुत खुशी हुई, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी. इस चेस बोर्ड पर उनके और डिंग लिरेन दोनों के हस्ताक्षर हैं. यह एक अनमोल स्मृति है.'
 
डी गुकेश ने तोड़ा था इस दिग्गज का रिकॉर्ड
डी गुकेश शतरंज की दुनिया के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैम्पियन हैं. गुकेश से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैम्पियन थे, जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था. साथ ही वो एक रिकॉर्ड के मामले में विश्वनाथन आनंद के क्लब में भी शामिल हो गए. दरअसल, गुकेश वर्ल्ड चेस चैम्पियन बनने वाले भारत के दूसरे प्लेयर बन गए. जबकि विश्वनाथन पहले भारतीय हैं. 5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था.

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति