कलेक्ट्रेट के निकट चले लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े, हुई फायरिंग, ड्राइवर के पैर में लगी गोली

संभल
किराए पर दिए गए टेंपो के हिसाब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें टेंपो और बाइकों पर सवार करीब एक दर्जन लोगों पर एक बोलेरो कार पर लाठी डंडों के प्रहार से शीशे तोड़कर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। कार ड्राइवर के पैर में गोली लगी है।

यह है पूरा मामला
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ के सचिन कुमार शर्मा पुत्र कुंवरपाल अपने चार साथियों के साथ बोलेरो कार से बहजोई आए थे। शनिवार की शाम करीब चार बजे कलेक्ट्रेट के निकट बड़े मैदान के सामने उन्होंने एक व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह व्यक्ति अपने साथ करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को लाया और आते ही उसने कार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

जैसा ही कार दौड़ाई तो उन्होंने पीछा किया और चलती कार पर फायर किया, जिस गोली कार की बाडी को पार करते हुए ड्राइवर नितिन कुमार पुत्र बदन सिंह निवासी पतरौआ के पैर में जा लगी जबकि सचिन शर्मा को भी चोट आई है, अन्य लोग हमलावरों से बचने के लिए गाड़ी से उतरकर भाग गए, जिसमें एक ग्राम विकास अधिकारी भी बताए जा रहे हैं जो कि पंवासा ब्लाक में तैनात है। इस दौरान आसपास में भी लोग मौजूद थे, शोर मचाया, इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इस संबंध में बहजोई के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच रहे हैं। जल्द ही जानकारी करके कार्रवाई करेंगे। फायरिंग की सूचना मिली है। गोली लगने की बात अभी सामने नहीं आई है।

किराए पर दिया था टेंपो
बताया जा रहा है कि सचिन शर्मा ने कई महीने पूर्व बहजोई क्षेत्र के गांव पाठकपुर के एक अमन शर्मा को टेंपो खरीद कर किराए पर दे दिया था। काफी दिनों से उसका किराया भी नहीं दिया था और टेंपो भी गायब कर दिया था। शनिवार को पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने अमन शर्मा को हिरासत में लिया हालांकि बाद को दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों पक्ष पाठकपुर से चले गए। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बताया जा रहा है। सचिन कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौता में अमन शर्मा पर कुछ रुपयों की देनदारी निकलती थी, जिन्हें देने से वह इनकार करने लगा और इसी के विरोध को लेकर उसने हमला कराया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति