हर ग्राहक को अन्याय के खिलाफ उठाना चाहिए आवाज : तिवारी

रायपुर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रायपुर इकाई ने पिछले दिनों राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर वृंदावन हाल आज के युग में ग्राहकों के अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सह सचिव विवेक सक्सेना ने ग्राहक संगठन की आवश्यकता एवं कार्य पद्धति की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक उसकी सभी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ग्राहक की भूमिका में होता है। आज वह बाजार से प्रभावित होकर बिना आवश्यकता के भी खरीदी करने लगा है। जागरूकता के अभाव में वह शोषण का शिकार हैं । ग्राहक और दुकानदार के बीच आपसी संबंधों को भी बनाए रखना जरूरी है। आज आवश्यकता ग्राहकों के प्रशिक्षण की है, इसके लिए हर क्षेत्र में कार्यकर्ता टीमों की आवश्यकता है। ग्राहक पंचायत इस दिशा में भी सक्रिय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री डी पी तिवारी ने उपभोक्ता अधिनियम 1986 में हुए संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण हेतु कानूनों और नियमों का निर्माण किया गया है। ग्राहकों के संरक्षण के लिए सरकार ने व्यवस्था बनाई हुई है, हमें उसका उपयोग करना चाहिए। हर ग्राहक को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि आम उपभोक्ताओं ने चिकित्सा क्षेत्र में हो रही लूट पर चर्चा करते हुए इस बात पर ध्यान आकर्षित किया कि अस्पताल में उनके परिसर में स्थापित दुकान से ही दवाई खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इन दुकानों पर एमआरपी पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट ग्राहक को नहीं मिलता है जबकि बाहर वही दवाएं कम रेट पर मिल जाती है। इस समस्या को यथोचित मंच पर उठाने का कार्य ग्राहक पंचायत करेगी। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के केंद्रीय सदस्य रविकांत जायसवाल, आयोग के सदस्य अनिल अग्निहोत्री, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य नीतू पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शोभा पंडित, सचिव निर्भय शर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख अमित वर्मा,महिला प्रमुख मीना तिवारी, विधि प्रमुख प्रिया अग्रवाल, भगवती साहा, अश्विन प्रभाकर,कीर्ती अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति