मणिपुर में बिना परमिट रह रहे चार मजदूर पकड़े

थौबल।

मणिपुर के थौबल जिले में बिना इनर लाइन परमिट रह रहे चार मजदूरों को पकड़ा गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि इनर लाइन परमिट (ILP) प्रणाली का उल्लंघन करने के लिए चार मजदूरों को पकड़ा गया। वे वैध ILP कार्ड के बिना रह रहे थे और यरीपोक बिष्णुनाहा जलाशय निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे।

सीएम ने एक्स पर लिखा कि व्यक्तियों की पहचान अफसर अली (22), मोहम्मद सनफराज (20), मोहम्मद रहमतुल्लाह (23), साहबाज आलम (20) के रूप में की गई है। दोषियों को यरीपोक पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट, थौबल के समक्ष पेश किया गया। ILP प्रणाली के प्रावधानों के अनुसार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी और उन्हें राज्य से निर्वासित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मैं सभी नियोक्ताओं, ठेकेदारों और निवासियों से अपील करता हूं कि वे ILP प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने में अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

असम पुलिस ने पकड़ा ड्रग्स
असम पुलिस ने 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पुलिस ने 15 करोड़ की याबा गोलियां पकड़ी गईं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के सीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर 15 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। कछार पुलिस ने घूंघुर बाईपास पर विशेष अभियान चलाकर पड़ोसी राज्य से आ रहे एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में पांच पैकेट में छिपाकर रखी गई 50,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने असम पुलिस के प्रयास की सराहना की।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति