पिंडलियों में खिंचाव के कारण जोश इंगलिस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी से बाहर

मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉश इंगलिस पिंडलियों मंं हुए खिंचाव के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी से बाहर हो गए हैं। इंगलिस मेलबर्न टेस्ट में खेल तो नहीं रहे हैं, लेकिन तीसरे दिन सब्स्टीट्यूट फ़ील्डिंग के दौरान उन्हें यह खिंचाव महसूस हुआ। इस वजह से वह सिडनी टेस्ट से बाहर रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया जल्द ही उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकता है। यह रिप्लेसमेंट नेथन मैक्सवीनी हो सकते हैं, जो इस सीरीज़ के पहले तीन टेस्ट मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज़ खेले थे। मैक्सवीनी ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में नंबर तीन या चार पर खेलते हैं।

इस चोट के कारण अब इंगलिस के इस सीज़न बीबीएल का भी आगे हिस्सा होने पर संदेह हो गया है। ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद होगी कि वह अगले महीने के आख़िर में होने वाले श्रीलंका टेस्ट दौरे तक फ़िट हो जाएंगे। श्रीलंका दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया एक तैयारी कैंप के लिए यूएई जाएगा, जिसके लिए अभी 22 दिन बाक़ी है।

तेज़ गेंदबाज़ झाय रिचर्डसन भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट दल के साथ बने रहेंगे। शनिवार को तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को पीठ दर्द की शिक़ायत उभरी थी और उन्होंने मैदान में ही उपचार लिया था। हालांकि रविवार सुबह एसईएन रेडियो से बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह फ़िट हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति