अखिलेश यादव ने कहा, कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है, कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं

प्रयागराज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर दिए जा रहे निमंत्रण पर बयान दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेस में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है. कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं. मैं किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता. हमने अपने धर्म में सीखा और पढ़ा है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं. जो करोड़ो लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है? ये सरकार अलग है." अखिलेश यादव ने कहा कि कुम्भ सही से हो हम सहायता देने के लिये तैयार हैं. मैंने भी हकीकत चेक कराई है, PDA पत्रकार ने कुंभ की हकीकत चेक की और सब उजागर हुआ है. वहीं VHP के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, मैं तो कहता हूँ कि ये जो रोज खुदाई चल रही है. CM हाउस में भी करें वहाँ शिव मंदिर है, CM के घर में भी खुदाई हो शिवलिंग मिलेगा. अवैध निर्माण राज्यपाल के हाउस में भी हो रहा है.

जर्मनी में बैलेट से डाले जाते हैं वोट-अखिलेश यादव
वहीं सपा सांसद अखिलेश यादव ने जर्मनी के संसद सदस्य राहुल कंबोज को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे लगातार बात हो रही थी. मुझे खुशी है कि हमलोग आज लखनऊ में मिल रहे हैं. आज की पीढी को सबसे ज्यादा पढ़ाई की जरूरत है. वो भी अपने परिवार को खुशहाल बनाना चाहता है. सपा मुखिया ने कहा कि जर्मनी जैसा देश जहां अभी भी बैलट से वोट डाले जाते हैं और हर स्तर पर बैलेट से चुनाव होते हैं. हमें भी अपने वोटिंग प्रक्रिया पर वो भरोसा वापस पैदा करना होगा. हम लोग अपनी संस्थाओं पर भरोसा खो रहे हैं, हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में जनता बदलाव लाने का काम करेगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि वहां की सु्प्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आप ईवीएम की मांग करेंगे वोटिंग के लिए तो वो असंवैधानिक होगा. जब जर्मनी जैसा देश ये मान रहा है तो ये एक लंबी बहस है. हम भले हार जाएं लेकिन हमें भरोसा होना चाहिए कि हम हारे हैं. हम हारने के बाद भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और जीतने वाला जीतने के बाद भरोसा नहीं कर रहा है.

अंतिम चरण पर हैं महाकुंभ की तैयारियां
बता दें कि प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण पर हैं. महाकुंभ की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार ने युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं. खुद सीएम योगी महाकुंभ की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति