बेल मिलने का ऐसा जश्न मनाया गया कि पुलिस ने आरोपी को पुत्र सहित गिरफ्तार कर लिया, पंहुचा दुबारा जेल

बुलंदशहर
25 हजार के इनामी व अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई का आरोपी रिज़वान अंसारी जमानत पर छूटा तो बुलंदशहर जनपद के खुर्जा स्थित घर पर जमकर जश्न मना. इस दौरान आतिशबाजी व डीजे बजाकर हर्ष फायरिंग भी हुई. जिसका वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को पुत्र सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 7 अवैध तमंचे व दो अवैध पिस्टल और कार भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिजवान रिहा हुआ था. वह अपने घर पहुंचकर जश्न मना रहा था. रिजवान पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार भी सप्लाई किए जाने का आरोप लगा था. पूर्व में NIA की टीम भी रिज़वान के घर दबिश दी थी. साथ ही जनपद की पुलिस को भी उसकी तलाश थी.

इन्हीं आरोप में उसे गिरफ्तार करके दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजा गया था. जब गुरुवार को वह खुर्जा अपने घर पहुंचा था तो जमकर आतिशबाजी हुई थी और हवाई फायरिंग भी की गई. साथ ही डीजे बजाकर नाच-गाना भी हुआ. जिससे भय का माहौल पैदा हो गया. इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस सतर्क हो गई. आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर खुर्जा देहात थाने व खुर्जा नगर पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह घर से फरार हो गया. फिर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार से भागने के दौरान रिज़वान को पुत्र अदनान के साथ गिरफ्तार कर लिया.
 
जनपद बुलंदशहर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना खुर्जा नगर के खुर्जा कस्बा का निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ उसके पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है. 26 दिसंबर को वह जमानत पर रिहा हुआ था.  दोनों के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कार भी बरामद हुई है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति