ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़वानी पुलिस ने राजस्थान के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 9 पिस्टल और 14 देशी कट्टे मिले

बड़वानी
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ निवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए। दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षिक जगदीश डावर ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी।

इसे बड़वानी पुलिस ने नाकाम किया। आपरेशन प्रहार के तहत थाना निवाली पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स ले जाते हुए राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 23 हथियार जब्त किए गए। जिसमें नौ पिस्टल, 14 देशी कट्टे, 11 जिंदा कारतूस, चार खाली मैग्जीन, दो आईफोन कुल कीमती करीब सवा तीन लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
 
निवाली बेरियर के पास घूम रहे थे
मुखबिर द्वारा निवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति निवाली बेरियर के पास इधर-उधर घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में थाना निवाली की टीम गठित कर भेजी गई। पुलिस टीम ने बैरियर के आसपास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए अनुसार दो संदिग्ध बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा।

वीर पाजी ने दिए थे हथियार
पकड़े गए तस्करों के नाम शिवम उर्फ शिवा पुत्र गोपीसिंह रावत निवासी रूपारेल ग्राम राजौसी पोस्ट भवानी खेडा थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान और इकबाल पुत्र शंकर खान निवासी नाडा की बाड़ी ग्राम राजौसी थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान हाल 23 सेक्टर प्रतापनगर जयपुर राजस्थान है। आरोपितों ने बताया कि ये सभी अवैध हथियार थाना वरला क्षेत्र के उमर्ठी के वीर पाजी नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे। इस पर पूछताछ जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति