ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो चालकों की मौत, इस घटना दहला दिल, मामले की जांच जारी

हमीरपुर
हमीरपुर के सुमेरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर हुए भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मंडी के पास नेशनल हाईवे 34 स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और धू-धूकर लपटें उठने लगीं. हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक ट्रकों में ही फंस गए. भीषण आग की दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. घटना की वजह से हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए. ट्रकों में लगी आग पेट्रोल पंप तक पहुंचने का खतरा भी बना हुआ था.

ट्रकों की टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फटने से विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग लगी. कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. लोग घटना का वीडियो बनाते रहे. पुलिस ने ट्रक में फसकर जिंदा जले ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति