भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जाती है, सरकार दे रही है बिज़नेस शुरू करने लिए 20 लाख का लोन

नई दिल्ली
भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. जिनका अलग-अलग लोगों को लाभ मिलता है. सरकार देश के अलग-अलग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन योजनाएं लाती हैं. अगर आप शुरू करना चाहते हैं खुदका बिजनेस या फिर उसे बढ़ाना चाहतें है. और आपके पास पैसे नहीं है. तो इसके लिए भारत सरकार आपकी मदद करती है. भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना चलाई जाती है. इस योजना के तहत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देती है. इसमें सरकार की ओर से तीन तरह के लोन दिए जाते हैं. किस तरह कर सकते हैं इस योजना में लोन के लिए आवेदन चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

पीएम मुद्रा योजना में मिलता है 20 लाख का लोन
भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही पीएम मुद्रा योजना में सरकार नॉन एग्रीकल्चर सेक्टर के छोटे और सूक्ष्म उद्योगों को आर्थिक सहायता देती है. इस योजना के तहत सरकार छोटे कारोबारियों को और जो अपना नया कारोबार शुरू कर रहे हैं. उन युवा उद्यमियों को लोन मुहैया करवाती है. पहले प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार 10 लाख रुपये तक का लोन देती थी. जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये तक का कर दिया गया है.
 
योजना में तीन तरह के लोन मिलते हैं
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भारत सरकार तीन तरह के लोन देती है. जिनमें शिशु श्रेणी, किशोर श्रेणी और  तरुण श्रेणी शामिल होती है. शिशु श्रेणी में बात की जाए तो सरकार की ओर से 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. तो वहीं किशोर श्रेणी के लिए  50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसके अलावा तरुण कैटेगरी के तहत 5 लाख से लेकर10 लाख तक लोन मिलता है. बता दें तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक का लोन उनको मिलता है. जिन्होंने पहले लोन लेकर चुका दिया होता है.
 
ऐसे कर सकते हैं योजना के लिए आवेदन
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है. मुद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल www.udyamimitra.in पर जाना होगा. तो वहीं ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी या एमएफआई की किसी भी ब्रांच जाकर अप्लाई किया जा सकता है .

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति