वार्ड क्रमांक 30, 53 और 16 में होंगे आठ विकास कार्य

रायपुर

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के तीन वार्ड क्रमांक 30, 53 और 16 के कुल आठ विकास कार्यों के लिए कुल एक करोड़ की स्वीकृति मिली है।

   कोरबा शहर के विकास कार्यों के लिए  वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बीते एक साल में 300 करोड़ की स्वीकृति दिलाई जा चुकी है। यही वजह है कि शहर के विकास कार्यों में तेज़ी आई है। लगातार भूमिपूजन कर कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है। मंत्री देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर और वार्ड क्रमांक 53 के विभिन्न स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण के लिए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा था। शनिवार को इसकी स्वीकृति आदेश भी जारी हो गई।

   हर मद के कार्य हो रहे प्रारंभ

 मंत्री देवांगन के प्रयासों से सभी मद से विकास कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। अधोसंरचना मद से कुल 77 कार्य, 14 वित से 27 कार्य, जिला खनिज न्यास से 153 कार्य, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 7, प्रभारी मंत्री मद से 15, विधायक मद से 25, सीएसआर से 9 कार्य प्रारम्भ हो चुके हैं। इसके अलावा आरईएस के माध्यम से भी कार्य शुरू हो चुके हैं।

   इन कार्यों को मिली स्वीकृति

 वार्ड क्रमांक 30 मीना लहरे गली में सीसी रोड एवम् नाली निर्माण लागत 26 लाख, सुरेश चौरसिया घर से मंदिर के पीछे गली में सीसी रोड, नाली निर्माण, लागत 18 .70 लाख, सत्यम शुक्ला घर के आगे आर सीसी रोड एवम् नाली निर्माण 10. 30 लाख। वार्ड क्रमांक 53 श्रम नगर डॉ कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक आरसीसी रोड एवम् नाली निर्माण लागत 11.50 लाख, योगेश बरेठ से रमेश नवरंग घर तक आरसीसी रोड एवम् नाली निर्माण 11.80 लाख , तारंग घर से प्रभु सतनामी घर तक 9. 50 लाख, पप्पू घर से प्रजापति घर तक आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण लागत 7. 20 लाख, वार्ड क्रमांक 16 में मंच निर्माण 5 लाख की लागत की स्वीकृति मिली है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति