पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त के छापों की सूचना लीक होने के आरोप और शक़ के बाद लोकायुक्त में नई नियुक्तियां

 भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त के छापों की गूंज दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी सुनाई दे रही. वहीं, अब रेड की सूचना लीक होने के आरोप और शक़ के बाद लोकायुक्त में नई नियुक्तियां कर दी गई हैं.

रविवार शाम को लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर और 27 कांस्टेबलों की पोस्टिंग हुई है. बता दें कि तीन दिन पहले ही लोकायुक्त में लंबे समय से पदस्थ 4 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर और 24 आरक्षकों का तबादला कर दिया गया था.

रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, जबलपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर सक्तूराम मरावी, मंडला में पदस्थ इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, रतलाम के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार भोजक, इंदौर में पदस्थ इंस्पेक्टर आनंद चौहान, पांढुर्ना में पदस्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव और ग्वालियर में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक बलराम सिंह को लोकायुक्त संगठन भोपाल भेजा गया है.

इन 6 इंस्पेक्टरों के अलावा 27 कांस्टेबलों को भी लोकायुक्त में भेजा गया है जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-

– आरक्षक रामेश्वर निगवाल
– कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी
– आरक्षक प्रदीप दुबे
– आरक्षक रवि सिंह
– आरक्षक आशीष आर्य
– आरक्षक विनोद यादव
– आरक्षक विनय कुमार घोघरे
– आरक्षक प्रवीण कुमार
– आरक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह
– आरक्षक संजीव कुमारिया
– आरक्षक गौरव साहू
– आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह
– आरक्षक यशवंत पटेल
– आरक्षक संदीप कुमार शुक्ला
– आरक्षक कृष्ण कुमार सेन
– आरक्षक राजेश सिंह ठाकुर
– आरक्षक सतीश कौशल
– आरक्षक पुनीत सिंह
– आरक्षक नीलेश चौबे
– आरक्षक राजेंद्र कुमार बकोरिया
– आरक्षक पंकज सिंह बिष्ट
– आरक्षक विपिन वर्मा
– आरक्षक जितेंद्र सिंह
– आरक्षक मेहबूब कुरैशी
– आरक्षक दिलीप कुमार पटेल
– आरक्षक मनोज मिश्रा
– कार्यवाहक प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर

बता दें कि मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस की ओर से गई छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से 234 किलो चांदी और करोड़ों रुपए कैश मिले थे. इसके बाद सौरभ के सहयोगी की कार से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे. फिलहाल सौरभ फरार है.  

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति