बोलेरो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर , 2 KM तक घसीटा

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बोलेरो में फंस गई। उसके बाद भी चालक ने गाड़ी को रोकने की कोशिश नहीं। जबकि बोलेरो को तेजी से लेकर भागने लगा। आरोपी चालक ने लगभग दो किलोमीटर तक बाइक को घसीट। जिससे राहगीरों ने वीडियो बना लिया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को किसी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास की बताई जा रही है। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया। घायल युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया।

ससुराल से गांव लौट रहा था मृतक
 बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वह अपनी ससुराल से युवक घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारती है। फिर बाइक को घसीटते हुए ले जा रही है। सड़क पर घसीटने से चिंगारी निकलने लगती है।  हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात है कि आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति