छत्तीसगढ़-रायपुर में दो पक्षों में पैसे के 3 दिन चले झगड़े में 8 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।

राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस पर अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद 27 दिसंबर को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई. इस पर दोनों पक्षों अपराध दर्ज किया गया. घटनाएं यहीं नहीं रुकीं, 28 दिसंबर 2024 फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, इस बार हत्या की नियत से हमला किया गया. घटना में शामिल आरोपियों में सोहेल, जिबरान सैफ, आमीर, सदाब, दानिश, मोहसीन, जावेद, सलमा, श्रेया वैष्णव और अन्य शामिल थे. इस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
मोहसिन खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द
अभिषेक रावलानी (25 वर्ष) – चौरसिया कॉलोनी
आसिफ मेमन (27 वर्ष) – प्रगति विहार, संतोषी नगर
अब्दुल दानिश (27 वर्ष) – मोती नगर
सोहेल शेख (26 वर्ष) – मोती नगर मस्जिद के पास
जिबरान सैफ (24 वर्ष) – मोती नगर, शारदा पेट्रोल पंप के पास
सलमा खान (26 वर्ष) – आरडीए कॉलोनी, बोरियाखुर्द
श्रेया वैष्णव (22 वर्ष) – सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति