सौतेले पिता ने 8 साल के मासूम को मार कर जंगल में फेंका शव

बिलासपुर

बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से गायब 8 साल के मासूम का मामला अब भी अनसुलझा है. पुलिस ने शुरुआत में बच्चे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी और इस मामले में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सौतेले पिता ने 8 साल के मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की दूसरी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी, जिस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने हत्या कर बच्चे के शव को जंगल में फेंकने की बात कबूल की है. हालांकि, अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो पाया है. ऐसे में यह मामला पुलिस के लिए मिस्ट्री बन गया है.

दरअसल, ग्राम आमागोहन निवासी रेवती गोड़ का 8 साल का बेटा माधव अपने घर से गायब है. पुलिस की जांच में पता चला कि, करीब 10 साल पहले रेवती की शादी कसडोल के प्रमोद साहू से हुई थी. इस बीच दो बच्चे हुए. इनमें आठ वर्षीय माधव बड़ा बेटा था और छोटा बेटा अभी चार साल का है। कोरोना के पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो रेवती पहले छोटे बेटे को लेकर मायके आमागोहन आकर रहने लगी. बड़ा बेटा माधव अपने पिता प्रमोद के साथ रह गया था. प्रमोद उसे कसडोल से लेकर आया और खोंगसरा में छोड़कर चला गया. जिसके बाद से वो अपनी मां के साथ रहने लगा.

इस दौरान रेवती का परिचय जांजगीर जिले के ग्राम कैथा निवासी गौरव साहू से हुई. दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे. पिछले 10 दिसंबर को गौरव साहू अपने सौतेले बेटे माधव को लेकर घर से निकला. जिसके बाद वो मोबाइल बंद कर गायब हो गया. इधर, रेवती अपने बेटे माधव और गौरव की तलाश में भटकती रही. यह जानकारी पूरे गांव के लोगों को हुई. इस बीच 22 दिसंबर को गौरव अचानक आमागोहन आया, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया.

गांव वालों ने जब माधव के बारे में उससे पूछताछ की, तो वह घबरा गया. डर के कारण उसने खुद ही डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उसके बारे में बताया फिर पुलिस गौरव को बेलगहना चौकी लेकर गई. यहां पुलिस उससे बच्चे के बारे में पूछताछ शुरू की, तो उसने बच्चे की हत्या करने की जानकारी दी और शव को जंगल में फेंकने की बात बताई. जिसके बाद से पुलिस बच्चे के शव की तलाश कर रही है.

इस बीच फॉरेस्ट कॉलोनी रेस्ट हाउस के पास सागौन के प्लाट में पूजापाठ के निशान मिले. पास में ही एक लाठी भी मिला, जिसमें खून लगा था. पुलिस ने उसे जब्त कर फोरेंसिक लैब भेजा है. फिलहाल, पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हुई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति