हल्की बूंदाबांदी के कारण छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड

रायपुर।

उत्तर छत्तीसगढ में एक जनवरी से कुछ जगहों में शीतलहर चल सकती है। आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अभी अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

इसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक क्रमिक गिरावट हो सकती है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मनेंद्रगढ़ कोटाडोल में 20 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर शहर में सोमवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हवा में नमी कम होने की संभावना
दो जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है, जिसके कारण फिर से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। अब फिर से उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर बढ़ सकता है। दूसरी ओर हवा में नमी की मात्रा में कमी होने की संभावना है। अभी हवा में 91 फीसद तक नमी दर्ज की गई है।

इन जगहों पर हुई बारिश
रविवार को प्रदेश के कोटाडोल, पौडी उपरोरा, जनकपुर भरतपुर, प्रतापपुर, कोटा, शंकरगढ़ में 20, मरवाही, बिहारपुर, जांजगीर, बलरामपुर, प्रेमनगर, सामरी, रामचंद्रपुर, सकोला, वाड्रफनगर, बिल्हा, रामानुजनगर, लवन, चांदो, भैयाथान, दरी, कटघोरा, बेलगहना, चलगली-डौराकोचली में 10 मिमी वर्षा हुई।

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप मेंउत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है और इसकी धुरी समुद्र तल से 6.8 किमी ऊपर उत्तर में बनी हुई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी थमी
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली है। इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। हालांकि, पहाड़ों से चली सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

ठंड का असर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है। नए साल पर ठंड के साथ मैदानी राज्यों में घना कोहरा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान लगाया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति