क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी 2024 की बेस्ट टेस्ट टीम, बुमराह को बनाया कप्तान, कमिंस आउट

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में एक समय सबसे आगे चल रही थी, लेकिन पिछले चार महीनों में कहानी एकदम बदल गई और अब टीम इंडिया के लिए लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल भरा हो गया है। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है और अब भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम ही फाइनल में पहुंच पाएगी। खैर साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है, जिसमें दुनिया भर के 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 2024 के प्रदर्शन के आधार पर यह टेस्ट टीम चुनी गई है। मजेदार बात यह है कि इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चुने हैं, जबकि इंग्लैंड के तीन, भारत और न्यूजीलैंड से दो-दो खिलाड़ी और एक-एक खिलाड़ी श्रीलंका और साउथ अफ्रीका से चुना है।

पारी के आगाज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और बेन डकेट को चुना है, जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए जो रूट हैं और चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए रचिन रविंद्र हैं। रचिन रविंद्र बैटिंग ऑलराउंडर हैं। इसके बाद हैरी ब्रूक का नाम आता है और फिर कमिंदु मेंडिस भी इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को जगह मिली है, जबकि इसके बाद मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और केशव महाराज का नाम इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है।

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कप्तानी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जसप्रीत बुमराह को चुना है। बुमराह ने इस साल कुल 13 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 71 विकेट चटकाए हैं और अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पर्थ टेस्ट में यादगार जीत भी दिलाई थी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति