मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन में किसानों ने रखी बिजली,पानी,समर्थन मूल्य की मांग

डिंडोरी
 खेती किसानी की समस्या को लेकर हजारों किसान सड़कों में उतरे और तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया

किसानों ने मूलभूत समस्या पानी, नहर,समर्थन मूल्य सहित तमाम विषयों को लेकर सरकार को चेतावनी दिया और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ कार्यवाही करने को कहा।

नहरो में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण आज सैकड़ों नहरें खराब पड़ी है, जिसके कारण कही पानी पानी के कारण फसल खराब है तो कही खेत सूखे पड़े है।

क्षेत्र के कई ग्रामों में बिजली की समस्या के कारण घरों में अंधेरा बना रहता है वहीं सिंचाई के लिए मोटर नहीं चला पा रहे है जिससे किसान परेशान है।

सरकार भी किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी देने के बाद आज तक 3100 में और 2700 में गेहूं खरीद नहीं रही है, जिससे किसान ठगा महसूस कर रहे है।

132 KV सब स्टेशन जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ किया जाए शहपुरा विकास खण्ड मे लो बोल्टेज की समस्या बनी रहती है इसके निदान के लिए।

अधिकारी रहे नदारद

सप्ताह भर पूर्व सूचना के बाद भी तहसील के अधिकारी किसानों को नजरअंदाज करते दिखे और कार्यालय से अनुपस्थित रहे जिसके कारण ज्ञापन देने के लिए किसानों को घंटों तहसील कार्यालय के सामने बैठना पड़ा।

इस कार्यक्रम मे महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल जी,अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख राघवेन्द्र पटेल जी,प्रांत कार्यालय प्रमुख आलोक पटेल जी,उमरिया जिला संयोजक अभिशेक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिला मंत्री एड.निर्मल साहू आदि किसान संघ के सैकड़ों गांव से हजारों की संख्या रहे उपस्थित

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति