राजस्थान-माउंट आबू में नए साल के जश्न के बीच बिछी बर्फ की चादर

माउंट आबू.

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में ठंड अपने पूरे तेवर दिखा रही है। मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन शहर का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर में नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटक भी पहुंचे हैं।

हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर इस बार शरद महोत्सव का आयोजन नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नववर्ष-2025 के कार्यक्रमों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नववर्ष के आगमन से पहले माउंट आबू के छोटे-बड़े होटल और रिसॉर्ट्स में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटकों की सुखद अनुभव देने के लिए होटल संचालक अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर नक्की लेक, हनीमून पॉइंट, अचलगढ़, देलवाड़ा, गुरुशिखर, और पीस पार्क जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी भीड़ रही। पर्यटकों ने सुबह की हल्की बर्फ और सर्द मौसम का भरपूर आनंद लिया।

शहर में पुलिसकर्मी तैनात
नववर्ष के जश्न के दौरान पर्यटकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

काननू का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में जिले में सार्वजनिक सुरक्षा और शांतिपूर्ण जश्न सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शांतिभंग करने, और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या करें, क्या न करें –
0- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
0- ओवर स्पीड से बचें।
0- यातायात नियमों का पालन करें।
0- उत्पात, हुड़दंग और शांतिभंग से बचें।
0- सड़क पर वाहन खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध न करें।
0- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।
0- कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति