एंजेलिना और ब्रैड का हुआ तलाक, 8 साल तक चला कानूनी विवाद, अभी भी एक लड़ाई है बाकी

लंदन

हॉलीवुड स्टार्स एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। उनके बीच 8 साल तक कानूनी लड़ाई चली। पावर कपल ने सोमवार, 30 दिसंबर को अपने तलाक के कागजात को अंतिम रूप दे दिया।

Angelina Jolie के वकील जेम्स साइमन ने बताया कि 'ओरिजिनल सिन' की एक्ट्रेस इस मुकाम पर पहुंचकर राहत महसूस कर रही हैं। जेम्स साइमन ने कहा, 'सच कहूं तो एंजेलिना थक चुकी हैं।'

एंजेलिना ने दी थी तलाक की अर्जी
वो कहते हैं, '8 साल से भी ज्यादा समय पहले, एंजेलिना ने मिस्टर ब्रैड पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने और बच्चों ने ब्रैड पिट के साथ शेयर की गई सारी संपत्ति छोड़ दी और तब से वह अपने परिवार के साथ शांति की खोज कर रही हैं और हील कर रही हैं।'

एक विवाद अभी भी बाकी

तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन पूर्व पावर कपल फ्रांस में शैटो मिरावल वाइनयार्ड को लेकर कानूनी विवाद में उलझा हुआ है। ब्रैड ने एंजेलिना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वाइनरी में अपनी हिस्सेदारी बिना उनकी सहमति के स्टोली ग्रुप को बेच दी है। डेली मेल ने बताया कि दोनों ने मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने या मामले को जूरी ट्रायल में ले जाने की इच्छा व्यक्त की है।

किसी के पास है पावर और विशेषाधिकार!
एक सूत्र ने बताया कि एंजेलिना जोली 'अंधकारमय समय के बाद रोशनी में आने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह सार्वजनिक रूप से या निजी तौर पर उनके बारे में बुरा नहीं बोलती। बच्चे यह देखकर बड़े हुए हैं कि कुछ लोगों के पास इतनी पावर और विशेषाधिकार हैं कि उनकी आवाज का कोई महत्व नहीं है। उनका दर्द कोई मायने नहीं रखता।'

ब्रैड पिट ने किया था बुरा बर्ताव
एंजेलिना ने साल 2016 में तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यूरोप से लौटते समय प्राइवेट जेट फ्लाइट में ब्रैड पिट ने उनके और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। साल 2019 में जज ने एंजेलिना को तलाकशुदा और सिंगल घोषित कर दिया था, लेकिन संपत्तियों और बच्चों की कस्टडी का मामला अभी भी लंबित था।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति