अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने साइबर सुरक्षा उल्लंघन की पुष्टि की, चीनी हैकर्स ने कैसे की सेंधमारी ?

वाशिंगटन
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने साइबर सुरक्षा उल्लंघन की पुष्टि की है जिसकी वजह से चीनी हैकर्स कर्मचारियों के वर्कस्टेशन और अवर्गीकृत दस्तावेजों तक पहुंच बनाने में सफल रहे। हालांकि विभाग ने यह नहीं बताया कि कितने वर्कस्टेशन तक पहुंच बनाई गई या हैकर्स ने किस तरह के दस्तावेज हासिल किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों को लिखे पत्र में, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि 'इस समय ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह बताता हो कि खतरा पैदा करने वाले व्यक्ति की पहुंच अब भी ट्रेजरी की जानकारी तक बनी हुई है।'

पत्र में कहा गया, 'इस पूरे मामले की बड़ी साइबर सुरक्षा घटना' के रूप में जांच की जा रही है। ट्रेजरी हमारे सिस्टम और उसके पास मौजूद डाटा के खिलाफ सभी खतरों को बहुत गंभीरता से लेता है।' विभाग के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "पिछले चार वर्षों में, ट्रेजरी ने अपनी साइबर सुरक्षा को काफी मजबूत किया है और हम अपने वित्तीय सिस्टम की सुरक्षा के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

रिपोर्ट में कहा गया कि यह घुसपैठ तब हुई जब हैकर्स थर्ड-पार्टी सॉफ्टेवयर सर्विस प्रोवाइडर बियॉन्डट्रस्ट से छेड़छाड़ कर रिमोट टेक्निकल सपोर्ट सर्विस को सुरक्षित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुंजी (की) तक पहुंच बनाने में कामयाब रहे। ट्रेजरी विभाग के अनुसार, उसे नवीनतम समस्या के बारे में 8 दिसंबर को पता चला जब बियॉन्डट्रस्ट ने बताया कि हैकरों ने एक कुंजी (की) चुरा ली है। प्रभावित सेवा को ऑफलाइन कर दिया गया है। एफबीआई, साइबर सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए) और अन्य संबंधित प्राधिकरणों की भागीदारी में जांच चल रही है।

हालांकि चीन ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। बीजिंग में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हैकिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका के पास सबूत नहीं हैं। माओ निंग ने कहा, "हमने बार-बार ऐसे निराधार आरोपों पर अपनी स्थिति बताई है, जिनमें सबूत नहीं हैं। चीन लगातार सभी तरह की हैकिंग का विरोध करता है, और हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चीन के खिलाफ झूठी जानकारी के प्रसार का और भी अधिक विरोध करते हैं।"

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति