नितीश कुमार रेड्डी को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा- उन्हें कम आंका गया है, वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ की, जो मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन बल्ले से कर रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें "कम आंका गया" है, वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने इस बात की भी दलील दी है कि बल्लेबाजी क्रम में नितीश रेड्डी को प्रमोट किया जाना चाहिए। वे एक शतक इस सीरीज में लगा चुके हैं और कुछ अच्छी पारियां उन्होंने खेली हैं। हालांकि, गेंदबाजी में उतने प्रभावित वे नजर नहीं आए।

भारतीय टीम जब 191 रनों पर 6 विकेट बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खो चुकी थी तो 21 वर्षीय नितीश रेड्डी ने शतक लगाकर टीम को फॉलोऑन से बचाया था और थोड़ी सी अच्छी स्थिति में पहुंचाया था। नितीश रेड्डी ने 189 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी। क्लार्क ने रेड्डी को जीनियस बताया। उन्होंने बियोंड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, "रेड्डी, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला यह युवा खिलाड़ी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि उसे छठे नंबर पर नहीं तो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा है, 21 वर्षीय, अविश्वसनीय। पूरी सीरीज में उसे कमतर आंका गया।"

क्लार्क ने आगे कहा, "उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। उन्हें किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से डर नहीं लगा। जब भी उन्हें धैर्य रखने की जरूरत पड़ी, उन्होंने धैर्य रखा। उन्होंने टेलएंडर्स के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी मंशा दिखाई। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं। मुझे लगता है कि वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छे हैं। इसलिए भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच में यह एक बेहतरीन विकल्प है।" सिडनी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है। ये इस सीरीज का सबसे अहम मैच है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति