भाई ने बहन से छेड़खानी का लिया खौफनाक बदला, सहकर्मी का काट दिए प्राइवेट पार्ट्स

    रीवा

रीवा में एक भाई ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का ऐसा खौफनाक बदला लिया जिसका खुलासा करने में पुलिस को आठ महीने लग गए। आरोपी भाई छेड़छाड़ करने वाले शख्स का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। साथ ही चाकू से गला रेत कर बेरहमी से शख्स की हत्या कर दी। रीवा पुलिस ने 8 माह पहले हुए इस हत्याकांड की गुत्थी को अब सुलझाया है। पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारा मृतक के साथ काम करने वाला प्लंबर ही निकला।

उसने बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से हीरालाल कोल को मारा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का ना केवल गला रेता वरन प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था।

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। आठ माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से की गई पूछताछ में कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था। एक दिन उसकी बहन उससे मिलने आई तो हीरालाल कोल ने उससे छेड़छाड़ की।

इसके बाद से उसने हीरालाल की हत्या करने की सोच ली। 20 अप्रैल को कृष्णा ने हीरालाल कोल को शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू से उसकी हत्या कर दी। आरोपी कृष्णा को हीरालाल से इस कदर नफरत हो गई थी कि उसने गुस्से में उसके प्राइवेट पार्ट तक काट दिए थे। पुलिस ने बताया कि हीरालाल कोल के साथ काम करता था।

दोनों बैठकर शराब पीते थे लेकिन बहन से छेड़छाड़ की घटना के बाद कृष्णा उससे बेहद नफरत करने लगा। कृष्णा ने रणनीति के तहत हीरालाल की हत्या की। हत्या के बाद से पुलिस हत्यारे का लगातार सुराग जुटा रही थी। मुखबिर से 8 महीने के बाद आरोपी का राज खुल गया। आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

       

   
 
 

   

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति