टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक दमदार प्रदर्शन किया

सिडनी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, सीरीज की स्कोरलाइन इस समय 2-1 ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। अगर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक इस सीरीज को जीत चुकी होती। ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने यही बात कही है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज को पूरी तरह से असंतुलित होने से बचा लिया है।

पूर्व पेसर मैकग्रा ने भारतीय गेंदबाज की गेंद पर नियंत्रण और तेजी से अनुकूलन करने की क्षमता की सराहना की। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है, जिसका समापन शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेले जाने वाले मैच से होगा। बुमराह ने अब तक 20 से कम की औसत से 30 विकेट लेकर मेहमान टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, भारत की बल्लेबाजी खराब रही है और इसमें योजना की कमी रही है। यही कारण है कि आज भारतीय टीम इस सीरीज में पीछे है।

मैकग्रा ने अपने फाउंडेशन के कैंसर अवेयरनेस इवेंट से इतर मीडिया से बात करते हुए कहा, "वह भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उनके बिना सीरीज एकतरफा हो सकती थी और उन्होंने जो किया वह विशेष है।" 54 वर्षीय मैकग्रा अपने युग के सबसे निरंतर और खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक थे। 2008 में अपनी पत्नी जेन को इस बीमारी के कारण खोने के बाद से वह कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। मैकग्रा भी बुमराह के स्किल सेट से काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, "शानदार युवा खिलाड़ी जिसने खुद को ढालने का तरीका खोज लिया है। जिस तरह से वह आखिरी कुछ स्टेप्स में गेंदबाजी करता है, वह अविश्वसनीय है।" मैकग्रा ने ऐक्शन को लेकर कहा, "थोड़ा हाइपर एक्सटेंशन उसको मिला है जो मुझे भी हुआ करता था। वह इससे निपट रहा है, उसका दोनों तरफ अविश्वसनीय नियंत्रण है, लगता है कि वे उसे अच्छी तरह से इसको संभाल रहे हैं। मैं जसप्रीत का बहुत बड़ा फैन हूं।"

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति