मिचेल स्टार्क की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए चिंता का विषय बनी, सिडनी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं?

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को उम्मीद ​​है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पसली में दर्द के बावजूद भारत के खिलाफ शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट खेलेंगे। इस 34 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वह बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन से ही पसलियों में दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन फिर भी टीम के फिजियो की मदद से गेंदबाजी करने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है।

कैरी ने बुधवार को सिडनी में पत्रकारों से कहा, ‘‘वह ठीक हो जाएगा। उम्मीद है कि वह पांचवा टेस्ट मैच खेलेगा।’’ ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता संभवत: टेस्ट मैच के करीब स्टार्क की फिटनेस पर फैसला लेंगे, लेकिन कैरी ने कहा कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से उसके (स्टार्क) साथ खेल रहा हूं। वह दमदार खिलाड़ी है। निश्चित तौर पर उसकी पसली में दर्द है और इससे वह कई बार परेशान हो जाता है लेकिन मुझे विश्वास है कि वह अगले मैच तक खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।’’

ऑस्ट्रेलिया को 2014-15 के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हासिल करने के लिए पांचवा टेस्ट मैच जीतना होगा या फिर उसे ड्रॉ करना होगा। भारत अगर यह मैच जीतने में सफल रहता है तो वह लगातार पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम करेगा। अगर स्टार्क को आराम दिया जाता है तो तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में लिया जा सकता है. जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2021 में खेला था। रिचर्डसन ने टीम में चुने जाने की संभावना के बारे में कहा, ‘‘मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करूंगा।’’

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति