राजस्थान-दौसा में सरिस्का से निकले बाघ ने तीन लोगों को किया घायल

दौसा।

जिले के बांदीकुई इलाके में आज सुबह सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकले एक बाघ ने तीन स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बांदीकुई के बैजुपाड़ा गांव में बाघ देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने अचानक तीन लोगों पर हमला कर दिया।

घायलों में विनोद मीना को गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर किया गया है, जबकि उगा महावर को रैणी अस्पताल और बाबूलाल मीना को बांदीकुई उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौसा के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) अजीत ऊंचौई ने बताया कि यह बाघ संभवतः सरिस्का अभ्यारण से लापता हुआ टाइगर है, जिसका ट्रैकिंग नंबर 2402 है। सरिस्का टाइगर रिजर्व की टीम को इस बारे में सूचना दे दी गई है और अलवर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच रही है। घटना के बाद से बैजुपाड़ा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघ को लेकर भयभीत हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की टीम बाघ को सुरक्षित पकड़ने और गांव से दूर ले जाने की योजना बना रही है। साथ ही विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद से ऑपरेशन चला रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति