चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता नाओमी ओसाका ने जूलिया ग्रैबर को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

ऑकलैंड
चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता नाओमी ओसाका ने बुधवार को जूलिया ग्रैबर को 7-5, 6-3 से हराकर ऑकलैंड टेनिस क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की।

तेज हवाओं और बारिश के कारण मैच में काफी देरी होने के बावजूद ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। उन्होंने एक बार भी अपनी सर्विस नहीं गंवाई और प्रत्येक सेट में एक–एक बार ग्रैबर की सर्विस तोड़कर दूसरी बार ऑकलैंड क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ओसाका 2017 में भी यहां अंतिम आठ में पहुंची थी।

ऑकलैंड टूर्नामेंट 12 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के सिलसिले में खेला जाता है। अमेरिकी ओपन की पूर्व चैंपियन एम्मा रादुकानु और एलिस मर्टेंस के चोटिल होने के कारण हट जाने से इस टूर्नामेंट की चमक कुछ फीकी पड़ गई है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति