काजोल ने परिवार संग खास अंदाज में मनाया नए साल का जश्न

मुंबई,

 देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने खास अंदाज में 2024 को अलविदा कहते हुए फैंस को नए साल 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

काजोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी निसा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें शेयर की। नए साल के सेलिब्रेशन में उनकी मां भी नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री काजोल ने कैप्शन में लिखा कहा, “और यह समापन! निश्चित रूप से ये किसी फिल्म के खत्म होने से ज्यादा बेहतर है। आप सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं। आपके घर मेहमान आते रहें, आपकी टेबल खाने से भरी रहें। आप सभी खूब पार्टी करते रहें और आपके पड़ोसी हमेशा शिकायत करें कि आपकी पार्टी कितनी लंबी और मजेदार हैं। आप हमेशा खुश रहें और खुशियां बांटते रहें।”

अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब तक की यात्रा के लिए आभारी हूं। 2025 में क्या होने वाला है, इसके लिए उत्साहित हूं। नया साल मुबारक।”

काजोल ने पहले जिक्र किया था कि वह पिछले साल शानदार थीं और 2025 में और भी शानदार होंगी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने साड़ी में खुद की शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “मैं पिछले साल शानदार थी और मैं अगले साल और भी शानदार रहूंगी।”

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस साल रिलीज हुई शशांक चतुर्वेदी की थ्रिलर फिल्म दो पत्ती में नजर आईं थी। काजोल को इस फिल्म में कृति सेनन और टीवी अभिनेता शहीर शेख के साथ देखा गया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति