सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म बाशा के पॉपुलर डायलॉग के साथ नए साल की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली,

 देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नये साल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रजनीकांत ने नए साल की शुभकामनाओं के रूप में अपनी फिल्म बाशा का एक पॉपुलर डायलॉग पोस्ट किया। “ईश्वर अच्छे लोगों की परीक्षा लेता है, लेकिन उन्हें कभी नहीं छोड़ता। दूसरी ओर, ईश्वर बुरे लोगों को बहुत कुछ देता है, लेकिन अंततः उन्हें छोड़ देता है”।

बता दें कि इस साल साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। फिल्म ‘कूली’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म साल 2025 के मिड में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, वरिष्ठ अदाकारा नीतू सिंह कपूर ने अपने परिवार संग मिलकर नए साल का स्वागत किया। कैमरे में कैद उन पलों को अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से शेयर किया। इस जश्न का हिस्सा उनकी समधन सोनी राजदान, स्टार कपल रणबीर-आलिया, बेटी रिद्धिमा अपने पति और बेटी बने।

नीतू ने इन चार तस्वीरों की श्रृंखला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। इन्हें देख कर एहसास हो रहा है कि ड्रेस कोड ब्लैक है। सभी ने काले रंग का आउटफिट पहन रखा है। हालांकि समधन चीट कर गई हैं। वो रेड कलर की ड्रेस में है उन्होंने अपनी नातिन और नीतू की पोती राहा से ट्विनिंग की है। सोनी रेड ब्लिंगी ड्रेस में दिखीं। एक गार्डन एरिया में फ्लोर सीटिंग के साथ नए साल का जश्न मनाते परिवार दिखा।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति