नए साल के जश्न के दौरान न्यू ऑरलियन्स में भीड़ में एक ट्रक घुस गया, टक्कर से 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

न्यू ऑरलियन्स
नए साल के पहले दिन ही अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार न्यू ऑरलियन्स में भीड़ में एक ट्रक घुस गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

ट्रक ने भीड़ को मारी टक्कर
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शहर की एक सरकारी एजेंसी के हवाले से बताया कि न्यू ऑरलियन्स के फ्रेंच क्वार्टर में बुधवार की सुबह बोरबन स्ट्रीट पर एक ट्रक के भीड़ में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

चालक ने लोगों पर की फायरिंग
प्रारंभिक तौर पर इस हादसे को लेकर तत्काल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इससे पहले सीबीएस न्यूज ने गवाहों का हवाला देते हुए बताया कि एक ट्रक तेज गति से भीड़ में घुस गया था, जिसके बाद चालक ने बाहर निकलकर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि चालक की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

घटना को लेकर पुलिस ने कही ये बात
इस घटना को लेकर न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने सीबीएस न्यूज को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि एक कार ने लोगों के एक समूह को टक्कर मारी होगी। चोटों के बारे में पता नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है।" पुलिस विभाग ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति